महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के साथ प्रयागराज रवाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और उनके परिजन भी यात्रा में शामिल हैं। महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर मुख्यमंत्री विशेष रुचि ले रहे हैं।