बिलासपुर में आरएसएस का 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग सम्पन्न : दीपक विस्पुते का आह्वान – ‘श्रेष्ठ, समरस और दिग्विजयी भारत के निर्माण में समाज निभाए अपनी भूमिका’, पर्यावरण, स्वदेशी और युवाओं की भागीदारी बनी आयोजन की विशेष पहचान

बिलासपुर, 7 जून 2025
कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मध्य क्षेत्र का कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम (सामान्य) का समापन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग 18 मई से 7 जून तक आयोजित किया गया था, जिसमें 382 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते ने कहा कि प्राचीन भारत श्रेष्ठ और समृद्ध था, लेकिन आत्महीनता और सामाजिक विघटन ने इसे कमजोर किया। उन्होंने कहा, “2047 का भारत केवल एक सपना नहीं, बल्कि समस्त समाज के जागरूक योगदान से विश्व नेतृत्व करता भारत बनेगा। संघ का ‘पंच परिवर्तन’ आह्वान इसी दिशा में एक प्रयास है।” उन्होंने सबको आह्वान किया कि श्रेष्ठ, दिग्विजयी, समरस और समृद्ध भारत बनाने में प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका निभाए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ लोकनाचा रहस के प्रख्यात कलाकार डॉ. उग्रसेन कन्नौजे ने संघ के मंच पर उपस्थित होना अपने जीवन का सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में हिन्दू पद्धति की स्थायित्व के लिए जो कार्य कर रहा है, वह अनुकरणीय है।”
कार्यक्रम के दौरान वर्ग कार्यवाह विक्रम सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में कृषक, छात्र, व्यापारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, अभियंता, चिकित्सक, प्राध्यापक सहित विभिन्न पृष्ठभूमि के स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण दिनभर की समयबद्ध दिनचर्या में शारीरिक, बौद्धिक व श्रम साधना के माध्यम से हुआ।
पर्यावरण संरक्षण व स्वावलंबन पर विशेष ध्यान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी शिक्षार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने पौधारोपण किया। साथ ही प्लास्टिक बोतलों से बनी उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी और सीड बाल निर्माण जैसे कार्यों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में सेवा, प्रचार और स्वावलंबन विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में भारतीय संविधान की जानकारी, सेवा प्रकल्पों का विवरण और स्वदेशी उत्पादों की झलक देखने को मिली। कागज के थैले और पर्यावरणीय गतिविधियों ने आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
युवाओं की भागीदारी बनी विशेष पहचान
इस वर्ग में 226 युवा (30 वर्ष से कम उम्र के) प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने समाज परिवर्तन की आशा को सशक्त किया।
समापन सत्र में स्वयंसेवकों ने घोष, समता, दंड संचालन, नियुद्ध और देशभक्ति गीत का आकर्षक प्रदर्शन किया। आभार प्रदर्शन गणपति रायल ने किया। कार्यक्रम में एकल गीत और अमृत वचन की प्रस्तुति हुई।
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार सचदेव (बिलासपुर विभाग संघचालक), अनिरुद्ध काउरवार (वर्ग सर्वाधिकारी), प्रवीण गुप्त, सुरेश, कैलाश समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

     

Post navigation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
https://www.kursusseomedan.com/ Mitsubishi Medan https://www.dealerhondamedan.net/ https://www.toyotamedan.net/ https://www.daihatsumedan.org/ https://www.wulingmedan.net/ https://www.hyundaimedan.net/ https://www.suzukimedan.net/ https://www.hyundaimedan.com/ https://divisi303.org/ https://www.hongkonglottoku.com/ https://www.sydneylotto.club/ Server Thailand https://tcm-china.info https://pajakbolasur.site https://p4jak8ola.online https://divisiwedeh.site https://divisi303.site Bandar Online UwinFlyOfficial mediasumutku.com https://smkn38jakarta.sch.id