रायपुर नगर निगम जोन 8 में उपद्रव के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग : महापौर मीनल चौबे ने दिया आश्वासन, बोलीं – “SSP से मिलकर गैर-जमानती धाराएं लगाने की मांग करूंगी”

रायपुर, 09 जून 2025
नगर निगम रायपुर के जोन 8 कार्यालय में 4 जून को हुई उपद्रव की घटना को लेकर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। सोमवार को रायपुर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर मीनल चौबे से निगम मुख्यालय में मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी।

महापौर मीनल चौबे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस निंदनीय और शर्मनाक घटना को लेकर वह स्वयं जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मिलेंगी और आरोपियों पर गैर-जमानती धाराएं लगाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम कार्यालय, जो शहर की व्यवस्था का संचालन करता है, उसमें इस तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
महापौर ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए फील्ड ड्यूटी के दौरान नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा देने हेतु जिला पुलिस प्रशासन से समन्वय कर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रमोद जाधव के साथ उपाध्यक्ष मोहित दर्रो, श्याम सोनी, अपर आयुक्त विनोद पांडेय, जोन 8 की कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, अन्य जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, विवेकानंद दुबे, खीरसागर नायक, उपायुक्त रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा (सीनियर और जूनियर), संघ पदाधिकारी और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नगर निगम कर्मचारी संघ ने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कर्मचारी संघ चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दे सकता है।

     

Post navigation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
https://www.kursusseomedan.com/ Mitsubishi Medan https://www.dealerhondamedan.net/ https://www.toyotamedan.net/ https://www.daihatsumedan.org/ https://www.wulingmedan.net/ https://www.hyundaimedan.net/ https://www.suzukimedan.net/ https://www.hyundaimedan.com/ https://divisi303.org/ https://www.hongkonglottoku.com/ https://www.sydneylotto.club/ Server Thailand https://tcm-china.info https://pajakbolasur.site https://p4jak8ola.online https://divisiwedeh.site https://divisi303.site Bandar Online UwinFlyOfficial mediasumutku.com https://smkn38jakarta.sch.id