बिलासपुर में जमीन के टुकड़े ने ले ली जान : हिस्सेदारी के विवाद में मंझले भाई, भाभी और बेटों ने मिलकर लाठी-सब्बल से पीट-पीटकर कर दी बड़े भाई की हत्या, एक ही दिन में दो खून से दहला शहर

मीडिया 24 डेस्क
बिलासपुर, 09 जून 2025
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरकेना में रविवार रात मंझले भाई, उसकी पत्नी और तीन बेटों ने मिलकर बड़े भाई की लाठी और सब्बल से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

हिस्सा देने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, मृतक फेंकूराम ध्रुव अपने दो छोटे भाइयों लेखूराम और नारद के साथ गांव में रहता था। तीनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन नारद के नाम पट्टे में न होने के कारण उसे हिस्सा नहीं मिल पा रहा था। बड़ा भाई फेंकूराम नारद को उसका हक देना चाहता था, जबकि मंझला भाई लेखूराम इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था।
लाठी और सब्बल से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम
रविवार रात जमीन की हिस्सेदारी को लेकर एक बार फिर बहस हुई। गुस्से में लेखूराम ने फेंकूराम से गाली-गलौज की। इसके बाद लेखूराम की पत्नी महेशिया ध्रुव और बेटे मिलाप ध्रुव, ईश्वर ध्रुव और एक नाबालिग ने मिलकर फेंकूराम पर लाठियों से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान एक बेटे ने सब्बल से फेंकूराम के पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल फेंकूराम को परिजन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक ही दिन में दो हत्याएं, शहर में दहशत
बिलासपुर में रविवार को एक ही दिन में दो हत्या की घटनाओं ने सनसनी फैला दी। सुबह सकरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की तवा मारकर हत्या कर दी थी। दोनों के बीच बच्ची की छठी को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा
हिर्री थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

     

Post navigation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
https://www.kursusseomedan.com/ Mitsubishi Medan https://www.dealerhondamedan.net/ https://www.toyotamedan.net/ https://www.daihatsumedan.org/ https://www.wulingmedan.net/ https://www.hyundaimedan.net/ https://www.suzukimedan.net/ https://www.hyundaimedan.com/ https://divisi303.org/ https://www.hongkonglottoku.com/ https://www.sydneylotto.club/ Server Thailand https://tcm-china.info https://pajakbolasur.site https://p4jak8ola.online https://divisiwedeh.site https://divisi303.site Bandar Online UwinFlyOfficial mediasumutku.com https://smkn38jakarta.sch.id