मन की बात की 123वीं कड़ी में रतनपुर की धरती से प्रबल जूदेव ने जनजाति समाज के साथ सुनी प्रधानमंत्री की बात, कहा – यह जनता से सीधा संवाद है

रायपुर, 29 जून 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी को शनिवार को पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी उत्साह के साथ सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इसे कोटा विधानसभा अंतर्गत रतनपुर के वार्ड क्रमांक 15 जूनाशहर में स्थानीय जनजातीय समाज और कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस अवसर पर प्रबल जूदेव ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देश के आम नागरिकों से संवाद का जीवंत माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह मासिक कार्यक्रम जनसंवाद का एक ऐसा मिशन बन चुका है, जो देश के हर कोने में सामाजिक चेतना, प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव का वाहक बन गया है।
कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद किया और स्थानीय समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए जल्द पहल करने का भरोसा दिलाया।
प्रबल जूदेव ने कहा कि ‘मन की बात’ में उठाए गए विषय — अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियाँ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आपातकाल की यादें, स्वच्छ भारत मिशन, और महिलाओं-बच्चों का सशक्तिकरण — इस कार्यक्रम को राजनीति से ऊपर उठाकर एक सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना के अभियान में परिवर्तित कर देते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम रेडियो जैसे पारंपरिक माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंचता है, जिससे हर वर्ग और हर क्षेत्र का नागरिक सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ा महसूस करता है।
जूदेव ने कहा कि ‘मन की बात’ में ऐसे अनेक व्यक्तित्वों को मंच मिलता है, जो अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं लेकिन अब तक गुमनाम थे। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से उनके योगदान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

     

Post navigation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button