PCC चीफ DEEPAK BAIJ का मोबाइल चोरी : राजीव भवन में NSUI पदाधिकारियों की ले रहे थे बैठक, इसी दौरान गायब हुआ मोबाइल, मंत्री केदार कश्यप का तंज : “…क्या आपको भूपेश बघेल या टी एस सिंहदेव ऊपर शक…बताइए…”

रायपुर, 29 जून 2025

छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज रविवार को राजीव भवन में NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक ले रहे थे। इसी बीच उनका मोबाईल गायब हो गया। दीपक बैज का मोबाईल गायब होते ही हड़कंप मच गया और राजीव भवन में खोजबीन शुरू हो गई। मोबाईल नहीं मिलने पर दीपक बैज ने थाने में मोबाइल गुम होने की शिकायत दी। जिसमें उन्होंने शंकर नगर टर्निंग पॉइंट के पास मोबाइल गुम होने की शिकायत की दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीसीसी चीफ दीपक बैज आज रविवार को एनएसयूआई की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें उनके मोबाइल गायब होने की खबर मिली। जिसके बाद ​देखते ही देखते पूरे भवन में हलचल मच गई और राजीव भवन के भीतर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया। फ़िलहाल भवन के भीतर खोजबीन जारी है।
राजनैतिक गलियारे में बना चर्चा का विषय
पीसीसी चीफ का का मोबाइल आखिर चोरी हुआ है या कही रखकर भूल गए हैं, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर है कि मोबाइल गायब होने से यह मामला राजनैतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है।

हां… मीटिंग के दौरान मेरा फोन खो गया
मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, मीटिंग के बाद मेरा फोन कहीं खो गया है। या उसे मैंने कहां रखा है यह याद नहीं है। फोन में ज्यादा कुछ इंपॉर्टेंट चीज नहीं थी, लेकिन गांव से लेकर दिल्ली तक बहुत सारे कांटेक्ट नंबर थे। बस उसी की चिंता है, क्योंकि अब नए सिरे से फिर कांटेक्ट जोड़ना पड़ेगा। उसमें मेरे लोकसभा और कार्यक्रमों के फोटो वीडियो भी थे। उन्होंने आगे कहा कि, हो सकता है यह फोन किसी के हाथ में लग गया हो, इसलिए उसे बंद चालू किया जा रहा है। बैज ने कहा कि, राजीव भवन नहीं बल्कि पूरा प्रदेश ही सुरक्षित नहीं है। हमारे कार्यकर्ताओं में सलेक्टेड लोग आए थे। उन्होंने ऐसा नहीं किया है। हो सकता है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति भीड़ में घुस गया हो उसने ऐसा किया हो।

मंत्री केदार कश्यप का तंज
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल चोरी हो जाने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री केदार कश्यप ने इस मुद्दे पर चुटकी लेते हुए सवाल उठाया है कि दीपक बैज यह स्पष्ट करें कि उनके मोबाइल में ऐसा क्या था, जिसे उनके ही पार्टी के नेता जानना चाहते हैं।
केदार कश्यप ने सीधे तौर पर कांग्रेस के भीतर की उठापटक की ओर इशारा करते हुए कहा, “क्या दीपक बैज को शक है कि उनके मोबाइल की चोरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव या कोई अन्य कांग्रेस नेता शामिल है? क्या उनके फोन में कोई ऐसा रा

     

Post navigation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
https://www.kursusseomedan.com/ Mitsubishi Medan https://www.dealerhondamedan.net/ https://www.toyotamedan.net/ https://www.daihatsumedan.org/ https://www.wulingmedan.net/ https://www.hyundaimedan.net/ https://www.suzukimedan.net/ https://www.hyundaimedan.com/ https://divisi303.org/ https://www.hongkonglottoku.com/ https://www.sydneylotto.club/ Server Thailand https://tcm-china.info https://pajakbolasur.site https://p4jak8ola.online https://divisiwedeh.site https://divisi303.site Bandar Online UwinFlyOfficial mediasumutku.com https://smkn38jakarta.sch.id