गरीबों को भोजन परोसते समय करीब एक दशक बाद अपने पिता से मिला बेटा
रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ जिले में एक संगठन द्वारा आयोजित भोजन वितरण कार्यक्रम के दौरान गरीबों को खाना परोसते समय 13 वर्षीय एक लड़का करीब एक दशक बाद अपने पिता से मिला। पिता की पहचान टिंकू वर्मा के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने 2013 में उसकी पत्नी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत के बाद गिरफ्तार कर लिया था और शुक्रवार दोपहर को मुफ्त भोजन वितरण के दौरान वह भी कतार में बैठा था। संयोगवश उसका बेटा शिवम लोगों को खाना परोस रहा था। बेटे ने उस व्यक्ति को देखा और उसे लगा कि दाढ़ी वाले इस व्यक्ति का चेहरा उसके पिता से मिलता है।