अपनों को दें तीज की बधाई, व्‍हाट्सएप-फेसबुक पर शेयर करें ये मैसेज व स्‍टेट्स, पाएं मां पार्वती का आशीर्वाद…

Hartalika Teej 2023 Wishes : इस साल 18 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है। हरतालिका तीज व्रत के दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

सुहागिन महिलाओं के अलावा अविवाहित लड़कियां भी इस दिन मनचाहे वर की कामना के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं।हरतालिका तीज पर महिलाएं व्रत रखते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा आराधना करती हैं।

मान्यता है कि इस व्रत को करने से शिव जी और मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा इस दिन महिलाएं एक दूसरे को शुभकामना संदेश भी देती हैं। यहां हम आपके लिए शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनों को स्पेशल बधाई संदेश भेजकर तीज की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

सखी तेरी चुनरी रहे लाल हमेशा, सदा रहे होंठों पर मुस्कान। हमेशा बरसे घर में माता पावर्ती और शिव जी का अशीर्वाद। यही दिल से दुआ है। हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

एक बार फिर आया हरतालिका तीज का त्योहार है। पेड़ों पर पड़ गए हैं झूले, गुझियों की भी बहार है। सबके दिलों में छाई ढेरों खुशियां और प्यार है। हरतालिका तीज की ढेरों बधाई!

आज तीज का व्रत है रखा मैंने, बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ। पति की हो लंबी उम्र और हर जन्म मिले उसका ही प्यार और साथ। हरतालिका तीज की ढेरों शुभकामनाएं।

शंकर भगवान की बरसेगी आप सब पर कृपा, मिलेगा माता पार्वती का आशीर्वाद, जब मनाएं सब सखी-सहेलियां मिलकर हरतालिका तीज का त्योहार। हैप्पी हरतालिका तीज।

हरतालिका तीज है प्यार और खुशियों का व्रत। दिल में श्रद्धा और सच्चे विश्वास का व्रत। माथे पर बिंदिया और पैरों में हो बिछिया, हर जन्म में मिले आपको शिव जी सा पिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button