रायपुर नगर निगम: महापौर मीनल चौबे की MIC के बाद कांग्रेस की रणनीति तैयार, संदीप साहू नेता प्रतिपक्ष, जयश्री नायक उप नेता – ये हैं बाकी पदाधिकारी

महापौर मीनल चौबे द्वारा मेयर इन कौंसिल की घोषणा के बाद विपक्षी कांग्रेस दल ने भी अपने पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली है। दो बार के पार्षद संदीप साहू को रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल की जिम्मेदारियों का बंटवारा हो चुका है। जयश्री नायक को उप नेता, रेणु जयंत साहू को सचेतक और शेख मुशीर को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।
इस सूची पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हस्ताक्षर हो चुके हैं और जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।
Post navigation