पुणे में विवाद के बाद महिला को आग लगाने वाले व्यक्ति की जलने से मौत

पुणे. महाराष्ट्र में यहां 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने विवाद को लेकर एक महिला को आग लगा दी, जिस दौरान वह खुद भी झुलस गया और उसकी मौत हो गई जबकि महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुणे के सोमनाथ नगर में महिला के स्वामित्व वाली एक सिलाई की दुकान में सोमवार देर रात हुई घटना के दौरान जब एक अन्य व्यक्ति ने हस्तक्षेप की कोशिश की तो वह भी झुलस गया।

चंदन नगर थाने के निरीक्षक सुनील जाधव ने कहा, ‘‘मृतक की पहचान मिंिलद नाथसागर के रूप में हुई, वह महिला बाला जेंिनग (32) के साथ उसकी दुकान पर काम करता था, लेकिन उसने आठ दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था। इससे नाराज होकर नाथसागर रात करीब 11 बजे दुकान पर गया और महिला पर पेट्रोल डाल कर लाइटर से आग लगा दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नाथसागर भी झुलस गया और बाद में उसकी मौत हो गई। महिला 90 फीसदी जल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत गंभीर है।’’ उन्होंने बताया कि पास में मोबाइल की दुकान चलाने वाला एक अन्य व्यक्ति बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचा। अधिकारी ने कहा कि वह भी 35 प्रतिशत जल गया और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि नाथसागर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button